फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Fire in the Furniture shop

मनकोट तहसील में आग लगने से फर्नीचर की दुकाने जली,लाखों का नुकसान

विज्ञापन
Fire in the Furniture shop
पुंछ। जिले के मेंढर सब डिवीजन की मनकोट तहसील के गांव उछाद लोअर में शनिवार सुबह फर्नीचर की दो दुकानों में अचानक आग लग जाने से उसमें रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया है। घटना के बाद मेंढर से पहुंचे फायर ब्रिगेड और पुलिस जवानों ने आम लोगों के साथ मिल कर घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और उपराज्यपाल से पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मनकोट तहसील के गांव उछाद लोअर में मेंढर पुंछ मार्ग पर स्थित बाजार में मोहम्मद आदिल खान की फर्नीचर की दुकानों में आग लग गई। पता चलते ही आस पास से बड़ी संख्या में दुकानदार और ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, दुकानों में लकड़ी का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और दुकानों की टीन की छत को तोड़ कर कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकानों में रखा लकड़ी का सामान और मशीनें जल कर बर्बाद हो गई थीं। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed