Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Fire in the forward forests of Balakot; suspected to have spread from across the LoC.

Poonch News: बालाकोट के अग्रिम जंगलों में आग, एलओसी पार से आने की आशंका

विज्ञापन
Fire in the forward forests of Balakot; suspected to have spread from across the LoC.
-मेंढर में आग ने बड़े वन क्षेत्र को लिया चपेट में, सेना सतर्क
विज्ञापन

-घुसपैठ के लिए बारूदी सुरंगें नष्ट करने की साजिश रचते रहे हैं आतंकी
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे अग्रिम जंगलों में रविवार देर शाम आग लग गई। आग तेजी से फैलकर बड़े वन क्षेत्र में पहुंच गई। एलओसी के नजदीक आग लगने की सूचना के बाद सेना सतर्क हो गई है और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि आग नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से आई हो सकती है।
पूर्व में पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठन घुसपैठ के लिए एलओसी पर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को नष्ट करने के उद्देश्य से जंगलों में आग लगाने की साजिश रचते रहे हैं। ऐसे में बालाकोट के जंगलों में लगी आग को लेकर भी इस आशंका से इन्कार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


भारतीय सेना ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर सतर्क रहती है और घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करती रही है। वहीं, जंगलों में आग फैलने से वन संपदा और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed