{"_id":"62c33608061e615d1d3d8fdf","slug":"education-poonch-news-jmu263290988","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास आयुक्त ने मिडल स्कूल जंदरोला के सात शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस किया जारी, वेतन रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास आयुक्त ने मिडल स्कूल जंदरोला के सात शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस किया जारी, वेतन रोकने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत ने सोमवार को मंडी तहसील के साथरा शिक्षा जोन के मिडिल स्कूल जंदरोला के सात शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी को इस माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। 15 दिनों में शिक्षकों के स्कूल से गैर हाजिर होने अथवा किसी सरकारी काम पर थे, इसका प्रमाण प्रस्तुत करने के भी आदेश दिए।
तहसीलदार मंडी शहजादा लतीफ खान ने सोमवार को साथरा शिक्षा जोन के मिडिल सूल जंदरोला का दौरा किया। उन्होंने स्कूल में तैनात आठ में मात्र एक शिक्षक कबीर हुसैन ही उपस्थित मिले, जबकि अन्य सात शिक्षक मोहम्मद खुर्शीद की रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन वह स्कूल में उपस्थित नहीं थे। शौकत अली अनुपस्थित, तनवीर फातिमा अनुपस्थित स्कूल में उनके अवकाश का 20 जून का प्रार्थनापत्र रखा था। अवकाश की अनुमति दर्ज नहीं थी।
इंद्रपाल शारीरिक शिक्षक अनुपस्थित, परंतु उनके जोनल शारीरिक शिक्षक कार्यालय साथरा में 27 जून से सरकारी काम के लिए नियुक्त होने की बात कही गई। मोहम्मद शब्बीर शिक्षक अनुपस्थित, जिसके उपस्थिति रजिस्टर में सरकारी कार्य हेतु भेजे जाने की बात कही गई, यासिर मीर शिक्षक अनुपस्थित, उसके भी सरकारी कार्य हेतु भेजे जाने की बात कही गई। मोहम्मद शब्बीर अनुपस्थित, उसके परीक्षा फार्म जमा कराने हेतु भेजे जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
इसके बाद तहसीलदार मंडी की तरफ से उपायुक्त को लिखित जानकारी दी गई। जिसके आधार पर उपरोक्त सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही उनका वेतन रोकने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी और ट्रेजरी अधिकारी को आदेश जारी किए गए।