पुंछ। मंडी तहसील में तैनात सेना की 25 आरआर की तरफ से डिग्री कॉलेज मंडी के छात्र-छात्राओं के लिए क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंट आदि खेलों का सामान और लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें भेंट कीं। शुक्रवार दोपहर डिग्री कॉलेज मंडी में सेना की की तरफ से समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, गन्यमान्य नागरिकों, बीडीसी एवं डीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य मोहम्मद आजम और कमांडिंग अधिकारी ने की। पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत ढोवाल मुख्य अतिथि रहे।
ब्रिगेडियर पुनित ढोवाल ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह अपने जीवन में देश एवं समाज के लिए कुछ विशेष करें, जिससे उनके क्षेत्र और समाज को लाभ मिले। आज दुनियां में भारत सबसे युवा देश है। जिसकी 68 प्रतिशत जनसंख्या युवा है। पूरी दुनियां को हमसे काफी उमीदें हैं। हमें कुछ बड़ा करने का लक्ष बना कर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मोहम्मद आजम ने सेना के अधिकारियों का धन्यवाद अदा किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए समां बांधा।