{"_id":"5faaf1408ebc3e9b7f070755","slug":"education-poonch-news-jmu2226095119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में 30 परीक्षा केन्द्रों पर 7800 परिक्षार्थियों ने दी पंचायत एकाउंट एसिसटैंट की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में 30 परीक्षा केन्द्रों पर 7800 परिक्षार्थियों ने दी पंचायत एकाउंट एसिसटैंट की लिखित परीक्षा
विज्ञापन
पुंछ नगर में सडकों पर ल्रगा जाम
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिले में भी पंचायत लेखा सहायक की लिखित परीक्षा हुई। जिला प्रशासन एवं एसएसआरबी की तरफ से सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षा संस्थानों में 30 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। जहां करीब 7800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कई प्रकार के प्रबंध किए गए। इनमें हर केंद्र पर बड़ी संख्या में शिक्षकों को तैनात किया गया। साथ ही उनके ऊपर प्रवेक्षक भी तैनात किए गए। हर केंद्र में वीडियोग्राफी भी कराई गई। जबकि उपायुक्त राहुल यादव और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के लिए जहां एसएसआरबी के नियमों के अनुसार प्रबंध किए गए। साथ ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। कोरोना को रोकने के लिए केंद्रों पर सैनिटाइजर के साथ मास्क अनिवार्य किए गए। सामाजिक दूरी की भी पूरी व्यवस्था की गई। संवाद
-----------------
नगर में बनी रही जाम की स्थिति
लिखित परीक्षा समाप्त होते ही सड़कों पर उतरी भीड़
पुंछ। दोपहर बाद से शाम तक नगर में सभी मुख्य सड़कों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने में यातायात पुलिस और पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। गौरतलब है कि मंगलवार को अन्य क्षेत्रों के साथ ही जिले में भी पंचायत लेखा सहायक की लिखित परीक्षा थी। इसमें जिले के कई क्षेत्रों के परीक्षार्थियों के पुंछ नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें परीक्षा देने के लिए आए हजारों लोग निजी गाड़ियों से पहुंचे थे। दोपहर बाद दो बजे परीक्षा समाप्त हुई तो परीक्षार्थी अपने वाहनों से घरों की तरफ निकल पड़े, जिससे नगर की मुख्य सड़कों पर दोनों तरफ से आने वाले निजी वाहनों का रेला निकला, जिससे हर तरफ जाम की स्थिति बन गई, जो देर शाम तक बनी रही।