पुंछ। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से हायर सेकेंडरी स्कूल चंडक में चल रहे शारीरिक शिक्षकों और रहबरे खेल शिक्षकों का रिफ्रेशर कोर्स शनिवार को समाप्त हो गया। इसमें जिले भर के करीब 55 शिक्षक शामिल हुए। शनिवार दोपहर बाद कोर्स का समापन समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह और जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम ने की। जबकि प्रिंसिपल अंजू ऋ षि मुख्य अतिथि रहीं।
इस अवसर तारिक खान ने सात दिन चले इस कोर्स के बारे में बताया कि जिले भर में 55 शारीरिक शिक्षकों को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के बारे में शिक्षित किया गया। इस दौरान उन्हें कई प्रकार के खेल खिलाने एवं शारीरिक गतिविधियों का प्रेक्टिकल भी कराया गया। इस अवसर पर रिसोर्सपर्सन सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मजीद खान, राजेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, भोपिंदर सिंह, वेद प्रकाश, नजारत हुसैन, इम्तियाज लोन और इसरार खान ने जानकारी दी। कोर्स में भाग लेने वाले शारीरिक शिक्षकों और रहबरे खेल कर्मचारियों ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि कोर्स का उन्हें काफी लाभ होगा। समारोह के अंत में प्रिंसिपल को सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया।