{"_id":"5f68f4388ebc3e6b1946620f","slug":"education-poonch-news-jmu21917505","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीनों बाद जिले में भी खुले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षा संस्थान,पहले दिन नाम मात्र रही हाजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीनों बाद जिले में भी खुले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षा संस्थान,पहले दिन नाम मात्र रही हाजरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। केंद्र सरकार की तरफ से जारी आदेश लॉकडाउन-चार में स्कूलों को फिर से खोले जाने के आदेश का पालन करते हुए जिले में 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूलों को खोल दिया गया। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति नाममात्र रही। इसके कारण किसी भी स्कूल में पढ़ने पढ़ाने का काम नहीं हुआ।
स्कूलों में केवल विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन की तरफ से माता पिता की लिखित अनुमति लेने के लिए फार्म ही प्रदान किए गए। वहीं इस दौरान अधिकतर स्कूलों में 40 प्रतिशत तक शिक्षक उपस्थित रहे। जिन्हें स्कूल प्रशासन की तरफ से पढ़ने पढ़ाने का क्रम शुरू होने पर किस प्रकार की सावधानियां बरतनी हैं, कोरोना के संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए क्या-क्या उपाय करने हैं, इसके बारे में जानकारी दी गई। स्कूलों को खोलने के पहले सुबह स्कूलों को सैनिटाइज कराया गया, जिसमें कई स्थानों पर क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने शिक्षा विभाग एवं स्कूल प्रशासन का सहयोग किया। स्कूलों की सफाई के काम को अंजाम दिया। सोमवार को करीब छह माह बाद अन्य स्कूलों की तरह भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव सावजियां के हायर सेकेंडरी स्कूल को भी खोला गया। जहां पर प्रधानाचार्य अनवर खान ने स्कूल में आने वाले बच्चों में मास्क वितरित किए और उनके हाथों को सैनिटाइज कराया और उसके बाद बच्चों को अनुमति फार्म प्रदान कराए। अनवर खान ने कहा कि सरकार के आदेश पर स्कूल खोले गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों को इस बात की छूट दी गई है कि वह चाहें उनके माता-पिता चाहें तो वह स्कूल आ सकते हैं। स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए सभी प्रकार के उपाय किए गए हैं।