{"_id":"60d77f008ebc3e341779cd9c","slug":"e-court-poonch-news-jmu2381970139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में विधिक सेवा केन्द्र,ई सेवा केन्द्र और वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र का शुभारम्भ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में विधिक सेवा केन्द्र,ई सेवा केन्द्र और वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र का शुभारम्भ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले के लोगों को कानून से जुड़ी आधुनिक सेवाएं सुलभ कराने की तरफ कदम बढ़ाते हुए शनिवार को नगर के न्यायालय परिसर में विधिक सेवा केंद्र, ई-सेवा केंद्र और वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इसके लिए शाम को नगर के न्यायालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बार एसोसिएशन के सदस्यों, वकीलों और अन्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल और सेशन जज अशोक कुमार सीवान ने की, जबकि जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के जज जस्टिस अली मोहम्मद मागरे, अध्यक्ष आईटी हाईकोर्ट और जस्टिस संजीव कुमार प्रशासनिक जज पुंछ मुख्य अतिथि रहे। इन्होंने विधिक सेवा केंद्र, ई-सेवा केंद्र और वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद पहली बार पुंछ जिले की राजोरी जेल में बंद कैदियों के साथ ई-मुलाकात भी की गई। अपने संबोधन में जस्टिस संजीव कुमार ने कहा कि इन सेवाओं से न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और दूरदराज के लोगों को इससे लाभ मिलेगा। वहीं, जस्टिस अली मोहम्मद मागरे नेे बताया कि न्यायालयों के रिकार्ड की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन का काम तेजी से जारी है। पुंछ के लोग अब अपने हाईकोर्ट के मामलों की स्थिति को जान सकेंगे। ई-कोर्ट का उद्देश्य लोगों को उनके दरवाजे तक न्याय उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर जस्टिस मागरे और संजीव कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत चार बच्चियों को वित्तीय सहायता और स्कूल बैग प्रदान किए। कार्यक्रम के बाद बार एसोसिएशन पुंछ के सचिव भानू प्रताप, प्रधान मोहम्मद मारूफ और मजीद खान ने दोनों न्यायाधीशों से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।