फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   drinking water problem

पी एच ई विभाग ने मेंढर में लाही सदवाला जल वितरण परियोजना शुरू की 5000लोगों को मिला पीने ,लोगों में खुशी की लहर

विज्ञापन
drinking water problem
पुंछ। केंद्र सरकार की तरफ से घर-घर नल से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तरफ से मेहनत की जा रही है। पानी के लिए परेशान मेंढर सब डिवीजन के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के करीब स्थित लाही सदवाला के पांच हजार के करीब ग्रामीणों को अब घरों में नल से साफ पानी उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की तरफ से क्षेत्र में कुछ वर्षों से बनाई जा रही इस जल वितरण परियोजना का चंद रोज पहले लोकार्पण करते हुए इससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू की गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लोगोें का कहना है कि पानी उपलब्ध न होने से हमारा जीना दूभर था, क्योंकि हमें कई किलोमीटर दूर से प्राकृतिक जलाशयों से लाना पड़ता था। सर्दी में तो पानी आसानी से मिल जाता, लेकिन अधिक गर्मी होने पर जलाशय सूख जाते थे। तब हमें नालों का पानी प्रयोग में लाना पड़ता था।
विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजिंदर शर्मा का कहना है कि इस परियोजना के लिए हमने एक आधुनिक मशीनों से लैस पंपिंग स्टेशन और दो रिजर्ववायर बनवाए हैं। इससे इस पहाड़ी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जा रही है। हमारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिन रात लगा कर इस परियोजना को पूरा करने का काम किया है। क्योंकि हमने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर लोगों को पानी की किल्लत से होने वाली परेशानियों को देखा था। इसके बाद हमने इस परियोजना को सबसे पहले पूरा करने और उसे चालू कराने का काम किया है। ताकि एक तो लोगों की परेशानियों को दूर किया जा सके और दूसरा सरकार के हर घर नल से जल के लक्ष को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed