{"_id":"5f5fba658ebc3efbc22f0c4f","slug":"domicile-poonch-news-jmu21868564","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैहसील प्रशासन पुंछ ने मैगा प्रमाण पत्र वितरण शिविर आयोजित किया 1645 प्रमाण पत्र प्रदान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैहसील प्रशासन पुंछ ने मैगा प्रमाण पत्र वितरण शिविर आयोजित किया 1645 प्रमाण पत्र प्रदान किए
पुंछ के गांव शींदरा में तहसील प्रशासन हवेली की तरफ से मेगा प्रमाणपत्र शिविर में प्रमाणपत्र बनात?
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। सरकार की तरफ से लोगों की परेशानियां को दूर करने के लिए लोगों को उनके घरों के करीब सरकारी सुविधाएं प्रदान करने के आदेश पर उपायुक्त राहुल यादव के निर्देश पर हवेली तहसील प्रशासन की तरफ से गांव शींदरा के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में मेगा प्रमाणपत्र शिविर लगाया गया। इसमें तहसीलदार अंजम खटक और नायब तहसीलदार चंडक की अगुवाई में तहसील कार्यालय कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के लोगों को मौके पर ही डोमिसाइल प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र सहित लोगों की जरूरत के अनुसार अन्य प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते जारी कई प्रकार की पाबंदियों के चलते हम लोग यहां से पुंछ तहसील कार्यालय पर जाकर प्रमाणपत्र बनवाने में असमर्थ थे। ऐसे में प्रशासन की तरफ से गांव में इस प्रकार का शिविर लगाकर हमें मौके पर ही प्रमाणपत्र प्रदान कर बड़ा काम किया गया है।
विज्ञापन
इस बारे में नायब तहसीलदार मोहम्मद अफजल का कहना है कि दो दिन से हमने इस प्रकार के शिविर आयोजित कर करीब 1645 प्रमाणपत्र प्रदान किए हैं। इनमें डोमिसाइल, आय, जाति और अन्य प्रमाणपत्र शामिल हैं। इससे पहले रविवार को हमने गांव सेढ़ी ख्वाजा में ऐसा शिविर लगाया था। हमने इस बात का निर्णय लिया है कि हम हवेली तहसील के हर गांव जहां पर हायर सेकेंडरी स्कूल है वहां इस प्रकार के शिविर आयोजित कर लोगों को मौके पर ही उनकी मांग के अनुसार प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।