{"_id":"60bd16998ebc3e17554ea220","slug":"death-poonch-news-jmu2367800149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोरंगली नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मोत,घंटों के प्रयासों से नदी से शव निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोरंगली नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मोत,घंटों के प्रयासों से नदी से शव निकाला गया
विज्ञापन
पुंछ। जिले के नंगाली गांव में रविवार दोपहर को दोरंगली नदी में नहाते समय डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक के शव को पुलिस ने स्थानीय तैराकों की सहायता से कई घंटों के प्रयासों के बाद बाहर निकाला। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदियों में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
नदी में डूबे व्यक्ति की पहचान मोहम्मद शकील अहमद (31) पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी सावजियां तहसील मंडी के तौर पर हुई है। इस हादसे के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शकील दोपहर को नदी में नहाने के लिए उतरा तो वह वहीं डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिवार और पुलिस को दी। पुलिस ने जगह पर पहुंचकर शव की तलाश शुरू की। कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय तैराकों ने रस्सी की मदद से करीब 15 मीटर गहरे गड्डे से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इस हादसे से क्षेत्र के लोगों में नदियों से अवैध खनन करने वालों के खिलाफ भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि अवैध खनन करने वालों ने जेसीबी मशीनों की सहायता से नदियों से रेत, बजरी और पत्थर निकाल लिए हैं। यह दुर्घटना उसी काम का अंजाम है। खनन से नदियों में बड़े बड़े गड्डे बन जाते हैं। उन गड्डों से अंजान व्यक्तियों की नदी में नहाते समय मौत हो जाती है। लोगों ने नदियों में मशीनों की मदद से खनन करने पर रोक लगाने और अवैध रूप से खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।