फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cylinder thrown on a house

Poonch News: पुंछ में एक घर पर सिलिंडर फैंकने से दशहत

Thu, 23 Jan 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Thu, 23 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
cylinder thrown on a house
मोहल्ला पुरानी पुंछ के एक घर में फेंका गया सिलिंडर। संवाद - फोटो : poonch
पुंछ। नगर के मोहल्ला पुरानी पुंछ में बुधवार देर रात को घर की छत पर छोटा सिलिंडर फेंके जाने से घर में रहने वालों के साथ ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसके साथ ही इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस व एसओजी जवान लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पर जांच करने पर उन्होंने आग बुझाने के लिए वाहनों में रखे जाने वाले एक छोटे फायर एक्सटिंगविश्यर सिलिंडर को बरामद कर कब्जे में ले लिया। पुलिस एवं सुरक्षाबलों ने घटना के बाद क्षेत्र में बारीकी से हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को भी अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार आज देर रात करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ला पुरानी पुंछ निवासी ओमप्रकाश पुत्र बेलीराम की छत पर कोई वस्तु बड़े ही जोरदार तरीके से गिरी। इससे उनके घर की टिन में हल्की सी दरार पड़ गई। इससे परिवार में दहशत व्याप्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं एसओजी हरकत में आ गई और मौके पर पहुंच का आग बुझाने के लिए वाहनों में लगाए जाने वाले छोटे सिलिंडर को घटना स्थल से बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed