फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   culture

अपने घरों में कन्या पूजन नहीं करपाए माता के भगत घर घर जा कर लिया कन्याओं का आशिर्वाद

विज्ञापन
culture
पुंछ में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर लाकडाउन के चलते कन्यपूजन के लिए आस पडोस के घरों में ताजी महिलाए? - फोटो : POONCH
पुंछ। लॉकडाउन के चलते नवरात्र के दौरान भक्त कन्या पूजन नहीं कर पाए। आस पड़ोस के लोगों ने अपनी बच्चियों को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी। ऐसे में जिन घरों में एक या दो कन्याएं थीं उन्होंने उनका ही पूजन कर लिया। जिन घरों में छोटी कन्याएं नहीं थीं उन्हें दुर्गा अष्टमी के मौके पर कन्या पूजन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके चलते अधिकतर महिलाएं घरों में तैयार किया हल्वा, पूरी, चना और दक्षिणा को थाल में रख कर जिन घरों में छोटी कन्याएं थीं उनके द्वार पर जाकर प्रसाद देकर आशीर्वाद लिया। नगर स्थित माता के मंदिरों में भी भक्तों के आने पर मनाही रही। संवाद
विज्ञापन

फोटो
अष्टमी के पर नहीं मिलीं कन्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। नवरात्र के समाप्त होने पर बुधवार को अष्टमी पर लोगों को पूजन के लिए कन्याएं नहीं मिलीं। अष्टमी पर्व पर कन्या पूजन के साथ नवरात्र संपन्न होने पर कन्याओं की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित करना था, लेकिन कोरोना वायरस के डर के चलते लॉकडाउन के दौरान किसी ने भी अपनी कन्या को दूसरे के घर प्रसाद लेने नहीं भेजा। शहर व आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने घर में पूजा अर्चना की और घर में अपनी ही बेटियों को प्रसाद दिया। लोग लॉकडाउन के कारण आसपास के मोहल्ले की कन्याओं को घर में बुलाकर प्रसाद देना व उनकी पूजा नहीं कर पाए। कुछ लोगों ने प्रसाद बनाकर आस-पड़ोस के घरों में वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed