पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से 22 नवंबर को मनाए जाने वाले 75वें पुंछ लिंकअप दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को नाटो ऑडीटोरियम में टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। इसमें नगर तथा आसपास के क्षेत्र के स्कूलों के चार सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, सामूहिक गायन, एकल गायन आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार दोपहर सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से नाटो ऑडीटोरियम में टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जबकि इस अवसर पर बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, जवान और गण्यमान्य नागरिक बच्चों की प्रतिभाओं को देखने के लिए उपस्थित हुए। कार्यक्रम में पुंछ ब्रिगेड के कमांडर राजेश बिष्ट मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। टैलेंट हंट के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की गायन, नृत्य एवं अभिनय प्रतिभाओं को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़या।