फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

बजरंगदल विश्व हिन्दू परिषद की श्रीबूढ़ा अमर नाथ यात्रा,दूसरे जत्थे में हजारों श्रदालूओं ने किया भगवान भोले नाथ का दर्शन पूजन,देर

विज्ञापन
cultural
पुंछ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय स्तर की वार्षिक श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दूसरे जत्थे में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने रविवार को मंडी स्थित श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन पूजन किया और मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण एवं आसपास धार्मिक संगठनों की तरफ से लगाए गए लंगरों में भोजन करने के बाद श्रद्धालुओं ने जम्मू की तरफ प्रस्थान किया। जबकि रविवार सुबह तड़के जम्मू से निकला श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का तीसरा जत्था शाम करीब पांच बजे पुलस्त नगरी स्थित कॉलेज मैदान पहुंचा। जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों और हिंदू मुस्लिम, सिख एवं ईसाई समुदायों के धार्मिक संगठनों एवं गण्यमान्य नागरिकों ने यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद यात्री घंटों कॉलेज मैदान में नाचते एवं भजन गाते मनोरंजन करते नजर आए। शनिवार देर शाम को यात्रियों का दूसरा जत्था पुंछ नगर पहुंचा। जहां विश्राम के बाद रविवार सुबह सात बजे सभी यात्री वाहनों में सवार होकर कॉलेज मैदान पहुंचे। जहां से वह बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ सूदन, विश्व हिंदू परिषद सचिव निशू गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में रवाना हुआ। करीब एक घंटे बाद दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी कस्बे के बाहर पहुंचा। जहां मंडी के बहुसंख्यक समाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीडीसी चेयरमैन मंडी शमीम गनेई और तहसीलदार मंडी शहजादा लतीफ खान की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। इसके उपरांत यात्रियों ने मंदिर में पहुंच कर घंटों कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक करते हुए मन्नते मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed