फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

मंडी में शिया समुदाय ने धूमधाम से मनाई ईद गदीर मजलिस का किया गया आयोजन

विज्ञापन
cultural
पुंछ। देश एवं दुनियां भर की तरह मंडी तहसील मुख्यालय ने सोमवार को हजरत अली के आखिरी हज की याद में मनाई जाने वाली ईद गदीर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जहां शियाओं ने एक दूसरे को बधाईयां दीं। इस उपलक्ष्य में दोपहर बाद तीन बजे इमाम बारगाह आलिया मंडी में ईद गदीर की मजलिस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इमाम मोलाना सैयद फरमान अली अदबी की अगुवाई में समुदाय के लोगों ने भाग लिया। जहां कई लोगों ने ईद गदीर और हजरत अली के जीवन पर कलाम पेश करते हुए उनकी शान को उजागर किया। उमेमाओं एवं इमाम ने ईद गदीर मनाए जाने और हजरत अली इस्लाम के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत अली को 1400 साल पहले उन्हें खुदा ने मौला बनाया था, उस साल के हज की कबूलियत की शर्त भी इसी पर थी कि जो अली इस्लाम की विलायत का प्रचार प्रसार करें और उसे मानें उसका हज कबूल होगा। उसी सिलसिले में ईद गदीर मनाई जाती है।
विज्ञापन

हजरत अली इस्लाम की शख्सियत किसी से छुपी नहीं है। उनके बराबर उस समय कोई शिक्षित नहीं था। हम सबको अली इसलाम के बताए मार्ग पर चलना है।
राहगीरों में बिस्कुट, जूस और पानी वितरित किया
पुंछ में अंजुमन ए जाफरिया ने ईद गदीर के उपलक्ष्य में लगाई छबील
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। शिया समुदाय के धार्मिक संगठन अंजुमन ए जाफरिया की तरफ से सोमवार को नगर में ईद गदीर के उपलक्ष्य में मुख्य बाजार में छबील लगाई गई। इसमें संगठन की तरफ से बाजार से गुजरने वाले राहगीरों में बिस्कुट, जूस और बोतल बंद पानी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सामूहिक दुआ की गई, जिसमें अंजुमन ए जाफरिया के सदस्यों ने देश में अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। दोपहर को शिया समुदाय के धार्मिक संगठन अंजुमन ए जाफरिया के सदस्य नगर के मुख्य बाजार में शफीक हुसैन बाबा, अली रजा जाफर हुसैन आदि की अगुवाई में एकत्र हुए और ईद गदीर के उपलक्ष्य में छबील लगाई। इसमें बाजार से गुजरने वाले सभी समुदायों के लोगों में पैक जूस, बिस्कुट और पानी की बोतलें वितरित की गईं। जो देर शाम तक जारी रहा। इस अवसर पर शफीक हुसैन बाबा ने अहले इस्लाम को ईद गदीर की बधाइयां देते हुए कहा कि आज हम सब हजरत अली ए इस्लाम के आखिरी हज के अवसर पर धूमधाम से ईद ए गदीर मना रहे हैं। उसी उपलक्ष्य में हमने अंजुमन जाफरिया की तरफ से यह छबील लगाई है। इसमें कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए सभी पैक वस्तूएं पानी, बिस्कुट एवं जूस लोगों में वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed