फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

सावन के पहले सोमवार को श्रीबुडडा अमरनाथ मंदिर में लगा श्रदालुओं का तांता,भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक

विज्ञापन
cultural
पुंछ के श्रीबुडडा अमर नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को लगी भगतों की कतार और पूजन करते भगतजन - फोटो : POONCH
पुंछ। सीमावर्ती जिले में सावन के पहले सोमवार को जहां सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं मंडी तहसील मुख्यालय पर स्थित महाऋषि पुलस्त की तपस्थली के प्राचीन श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

यहां दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जो कतारों में लग कर अपनी भारी पर मंदिर में मौजूद भगवान भोलेनाथ के चट्टान स्वरूप स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक एवं दर्शन पूजन कर रहे थे। मंदिर में सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगी थीं। इनमें महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चे शामिल रहे। जो हाथों में भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जल से भरे लोटे एवं अन्य पूजन सामग्री थामे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। करीब दो वर्ष के कोरोना काल के उपरांत श्रावण मास के पहले सोमवार को श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर मंदिर के बाहर स्थित प्रसाद एवं पूजन सामग्री की दुकानें चलाने वालों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर के पुजारी पंडित अरुण कुमार ने बताया कि रविवार रात से ही मंदिर में जम्मू-कश्मीर के साथ ही दूसरे राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए थे। जो रात्रि को मंदिर में विश्राम करने के बाद सुबह तड़के से ही दर्शन पूजन कर घरों को लौटने लगे थे, जबकि उजाला होने के साथ ही मंदिर में जिले के साथ-साथ राजोरी, उधमपुर, रियासी कठुआ से भक्तों की गाड़ियां पहुंचने लगीं थी। इससे श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि होती गई, जो दोपहर बाद तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
नौशेरा ठाकुरद्वारा में उमड़ी भीड़
हर रोज भंडारे के साथ भजन कीर्तन भी किया जा रहा
नौशेरा। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मुनि की देखरेख में सावन माह में ठाकुरद्वारा में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रोज की तरह सावन माह में दोपहर पूजा अर्चना भोग लगाने के बाद भंडारा लगाया गया। इसमें सुबह से शाम तक भोजन करने वालों की भीड़ रही। साथ-साथ सत्संग भी चलता रहा। वहीं भगवान शिव की पूजा हर रोज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed