फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

पुंछ में श्रदा के साथ मनाई गई निर्जला एकादशी बंद के बावजूद कई स्थानों पर छबीलें और लंगर लगाए गए

विज्ञापन
cultural
नौशेरा में छबील में पानी पिलाते लोग।
पुंछ। सनातन धर्म में सर्वाधिक मान्य एवं माहत्मी माने जाने वाली निर्जला एकादशी शनिवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले भर में बंद के बावजूद पुंछ नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदू संगठनों एवं संस्थाओं की तरफ से जगह-जगह छबीलें लगाई गई एवं लंगरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जहां पर हजारों लोगों ने प्यास बुझाई एवं हलवा पूरी एवं सब्जी का सेवन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सनातन धर्म के अनुयायी अपने बहन एवं बेटियों के घरों में पानी के बर्तन, फल एवं तोहफे देने के लिए आते जाते दिखाई दिए। हालांकि इस बार निर्जला एकादशी के व्रत का समय काफी कम रहने से लोगों में निराशा भी थी, लेकिन उसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखने के साथ ही मंदिरों में पहुंच कर विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही दान पुण्य किया।
विज्ञापन

सुबह से ही पुंछ नगर में सनातन धर्म के अनुयायियों में निर्जला एकादशी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। एक तरफ जहां लोग मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे थे। वहीं धार्मिक संगठनों के लोग जगह जगह मीठे पानी की छबीलें और लंगर लगाने की तैयारियों में जुटे हुए नजर आने लगे थे।जिसके चलते दस बजे के बाद जगह जगह छबीलें और लंगर शुरू कर दिए गए थे जोकि देर शाम तक जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौशेरा में छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई
नौशेरा। निर्जला एकादशी पर नौशेरा व आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह मीठे पानी की छबील लगाई गई। हर आने जाने वालों की प्यास बुझाई। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मोनी जी महाराज की देखरेख में ठाकुरद्वारा दशहरा में हुआ, और सुबह से लेकर दोपहर तक मीठे पानी की छबील लगाकर हर आने-जाने वाले वाहनों को रोका गया और पानी पिलाया। सुबह क्षेत्र के सभी मंदिरों में श्रद्धालु भक्तजन माथा टेकने पहुंचे और दिनभर निर्जला एकादशी का उपवास रखा। सत्संग भजन कीर्तन चलता रहा। संवाद

निर्जला एकादशी पर जगह-जगह लगाई गईं छबीलें
सुंदरबनी। निर्जला एकादशी पर शनिवार को जगह-जगह छबीलें लगाई गईं। साथ ही भंडारा लगाकर लोगों में प्रसाद भी वितरित किया गया। शिवा मार्केट के दुकानदारों द्वारा छबील के साथ-साथ भंडारा लगाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ-साथ मीठा पानी पिया। इसी तरह से सुंदरबनी नगर तथा इसके साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली सड़क के किनारे चौक चौराहों पर छबील लगाकर लोगों की प्रयास बुझाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed