फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

पुंछ में श्रदा एंव सम्मान के साथ मनाई गई भगत रविदास जयंती,रानीबाग बस्ती एंव गीता भवन में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
cultural
पुछ। गुरु रविदास की जयंती बुधवार को नगर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। वार्ड-चार स्थित रानीबाग बस्ती और गीता भवन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुआें ने भाग लेकर गुरु को नमन करने के साथ ही उनके जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

रानीबाग बस्ती में भक्त रविदास सभा की तरफ से गुरु के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सभा के सदस्यों बोदराज, कस्तूरी लाल, बंटी कुमार की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना एवं आरती उतारी और कन्या पूजन के बाद भंडारा शुरू किया। दूसरी तरफ दोपहर बाद सनातन धर्मसभा की तरफ से गीता भवन में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान सतीश सासन की अगुवाई में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जहां कीर्तन दरबार एवं प्रवचन हुआ। सतीश सासन सहित वक्ताओं ने भक्त रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वह गुरु के जीवन से प्रेरणा लेकर ईश्वर भक्ति में समय लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed