फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गांव की महिलाओं ने देश की रक्षा में तैनात जवानों कलाईयों पर सजाई राखियां

विज्ञापन
cultural
पुंछ जिले में सुरक्षाबलों के जवानों की कलाईयों पर राखियां बांधती स्थानिय बहने - फोटो : POONCH
पुंछ। रविवार को देश भर की ही तरह भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित जिला पुंछ में भी भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बसे गांव की महिलाओं ने देश की रक्षा के लिए तैनात सेना एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानों को घर का अहसास दिलाने एवं उन्हें बहनों की कमी का अहसास न हो इसके लिए गांव की मुस्लिम, हिंदू एवं सिख बहनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हुए जवानों की कलाइयों पर राखियां बांधी। माथों पर तिलक सजाते हुए जवानों का मुंह मीठा करा कर उनकी लंबी आयु की दुआ मांगी। वहीं सुरक्षा बलों के जवानों न भी अपनी इन बहनों के सिर पर आशीर्वाद एवं तोहफे देकर विदा किया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के अवसर पर जहां मेंढर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों पर दर्जनों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं कर जवानों एवं अधिकारियों की कलाइयों पर राखियां बांधी। जिले में पीरपंजाल के पहाड़ों में तैनात 16 आरआर के मुख्यालय में भी बड़ी संख्या में क्षेत्र की मुस्लिम महिलाएं एवं युवतियां पहुंचीं और जवानों एवं अधिकारियों को राखियां बांधी। नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों को क्षेत्र की सिख महिलाओं ने राखियां बांधी एवं उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की। वहीं पुंछ की हिंदू महिलाओं ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्र सलोत्री में पहुंच कर वहां तैनात सेना के जवानों को राखियां बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिकतर महिलाओं का कहना था कि हमारे यह भाई अपने घरों से दूर देश एंव हमारी सुरक्षा के लिए दिन रात तैनात रहते हैं । आज रक्षाबंधन के दिन इन्हें अपनी भाइयों की कमी का एहसास न हो इनकी कलाइयां आज सूनी न रहे इस लिए हमने यहां आ कर इन्हें राखियां बांधी हैं। सुरक्षाबलों के का कहना था कि हमारी इन बहनों ने हमें राखी बंध कर हमें इस बात का अहसास दिलाया है कि हमारी बहने हमारे पास ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed