फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

जिले में तीसरे ब्लाक दिवस का किया गया आयोजन जिला विकास आयुक्त एंव एस एस पी ने मेंढर व मनकोट ब्लाकों में लोगों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
cultural
पुंछ। जिले में भी जन भागीदारी अभियान के तहत बुधवार को तीसरे एवं आखिरी ब्लाक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी 11 ब्लाकों में कई प्रकार के कार्यक्रम हुए। इनमें पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने भाग लिया। उपायुक्त राहुल यादव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश अंगराल ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर मेंढर और मनकोट ब्लाक में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निपटरा किया।
विज्ञापन

इन ब्लाक दिवस कार्यक्रमों में बीडीसी चेयरमैन, सरपंच, पंचों और आम लोगों ने भाग लिया। उपायुक्त के समक्ष कुछ लोगों ने सीधे तौर पर समस्याओं को प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम न आने, स्वच्छता अभियान में शौचालय न मिलने जैसे मुद्दों को भी उजागर किया। इस अवसर पर राजस्व विभाग की तरफ से डोमिसाइल, जाति प्रमाणपत्र, कैटेगरी प्रमाणपत्र आदि हेतु शिविर भी लगाए गए थे। जबकि खाद्य वितरण विभाग की तरफ से राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने हेतु शिविर लगाया गया। उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिले में भी 10 से 30 सितंबर तक जन भागीदारी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हर बुधवार को जिले में ब्लाक दिवस मानाया जा रहा है। हम यहां जिला अधिकारियों को लेकर आप लोगों की समस्याएं सुनने एवं उनका निवारण करने के लिए उपस्थित हैं। आज आखिरी ब्लाक दिवस में हम यहां पहुंचे हैं। अब 2 अक्तूबर से चलो गांव की ओर तीन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed