{"_id":"5f70ce5e8ebc3e5bc527d23e","slug":"cultural-poonch-news-jmu2195831192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में अंतराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में अंतराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुंछ विकास प्राधिकरण की तरफ से मंडी तहसील के गांव जालियां स्थित पर्यटन स्थल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभाग के कर्मचारियों ने सामाजिक दूरी और मास्क पहन कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुंछ विकास प्राधिकरण के मुख्य अधिकारी मोहम्मद तनवीर और बीडीसी चेयरमैन मंडी शमीम अहमद गनेई ने की।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष 27 सितंबर को विश्व भर में पर्यटन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसके पीछे का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, लोगोें को पर्यटन के लिए प्रेरित करना और नए पर्यटक स्थलों को विकसित करना। उन्होंने कहा कि आज दुनियां भर की तरह भारतीय सरकार भी पर्यटन विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। पर्यटक स्थलों के विकास के लिए अरबों रुपये खर्च कर रही है। इसका प्रमाण आपके सामने है। जहां आप आज बैठे हैं यह गांव जालियां का हाल ही में विकसित पर्यटन स्थल है। इसमें पर्यटक आमन केंद्र, पार्क और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि मंडी तहसील कश्मीर से किसी भी तरह से कम नहीं है। यहां मौजूद प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटन स्थलों को जल्दी से विकसित किया जाए और जो स्थल सड़क सुविधाओं से वंचित हैं उनके लिए सबसे पहले सड़कों का निर्माण कराया जाए।