फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

30 अगस्त को मनाया जाएगा प्रकृती वंदन दिवस,जिले में पांच हजार परिवारों द्धारा किया जाएगा वंदन

विज्ञापन
cultural
पुंछ। प्रकृति वंदन कार्यक्रम 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों द्वारा घरों में लगाए गए तुलसी से लेकर अन्य सभी प्रकार के पौधों का वंदन एवं पूजन कर प्रकृति को संवारने का संकल्प लिया जाएगा। इस दौरोन लोगों द्वारा नए पौधे भी रोपे जाएंगे और अगले एक वर्ष तक उनका पालन पोषण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी बुधवार को नगर स्थित गीता भवन में प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजन समिति की तरफ से प्रेसवार्ता में जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन, आरएसएस के जिला संघ चालक अशोक जोहर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री निशु गुप्ता और उत्तम एनवायरमेंट मिशन के चेयरमैन अजय उत्तम ने दी। उन्होंने कहा कि देश भर में 30 अगस्त को प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले भर में इन दिनों विभिन्न संगठनों के सदस्य तैयारियों में लगे हुए हैं। पुंछ में इस कार्यक्रम में कम से कम पांच हजार परिवारों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाना एवं उनका संरक्षण करना एवं भावी पीढ़ी को प्रेरित करना है। प्रकृति वंदन के माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण एवं पोषण कर देश एवं दुनिया में पनप रहे विभिन्न रोगों से देश समाज को बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed