{"_id":"579d040b4f1c1bb04521e9bb","slug":"teacher-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
ब्यूरो/ पुंछ
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को जिले में हुए दो अलग-अगल सड़क हादसों में एक मोटर साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो वाहनों के बीच दब जाने से एक बस कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहला सड़क हादसा जिले की मंडी तहसील में उस समय पेश आया जब एक मोटर साइकिल मंडी से पुंछ आते समय बीच सड़क में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत व्यक्ति सरताज हुसैन गांव अजमाबाद, मंडी का रहने वाला था। वह पेशे से शिक्षक था। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
देर शाम करीब सात बजे पैतृक गांव में उसे सपुर्दे खाक कर दिया गया। दूसरा हादसा शनिवार दोपहर बाद जिले के डींगला क्षेत्र में चंडक की तरफ से पुंछ आ रही एक यात्री बस का कंडक्टर, सवारियों को बस में चढ़ाने के बाद बस में सवार हो रहा था।
इसी बीच पुंछ से मंडी की तरफ जा रही तेज रफ्तार मेटाडोर और अपनी बस के बीच दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।