फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Death threats to Kashmiri Pandits

कश्मीरी पंडितों को जान से मारने की धमकी

Tue, 09 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/ पुंछ
ब्यूरो/ पुंछ Updated Tue, 09 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन

सोमवार को पुंछ नगर में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले आतंकी संगठन आईएसआईएस के धमकी भरे पोस्टर लगे हुए मिले। इससे नगर के अल्पसंख्यक हिंदुओं में भारी रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पुंछ नगर में आतंकवाद के दौर में भी इस तरह के उनके खिलाफ पोस्टर नहीं लगाए गए थे।

विज्ञापन


वहीं नगर में पहली बार इस प्रकार के धमकी भरे पोस्टर मिलने से खुफिया एजेंसियां सकते में आ गई हैं। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 11 मोहल्ला पंडिता में राजाओं के समय से ही बहुसंख्या में कश्मीरी पंडित परिवार बसते हैं। रविवार देर रात एडवोकेट संजय रैना के घर के बरामदे में भी पोस्टर फेंका गया था, जिसे उन्होंने देर रात को ही अपने दो निकट संबंधियों को साथ लेकर पुलिस अधिकारियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार तड़के मोहल्ले के कई अन्य घरों की बाहरी दीवारों पर भी आईएसआईएस के धमकी भरे पोस्टर चिपके होने  की बात नगर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद खुफिया एजेंसियाें ने अधिकतर पोस्टर उतारकर जांच के लिए जमा कर लिए। हमेशा देशविरोधी ताकतों के खिलाफ  आवाज बुलंद करने वाले एडवोकेट संजय रैना का कहना है कि इस प्रकार के धमकी भरे पोस्टर से पुंछ का कोई भी व्यक्ति डरने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के एक दिन पहले ऐसे पोस्टर चिपका कर कुछ शरारती तत्व यहां का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों व पुलिस से मामले में जांच-पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह नगर में सरेआम पोस्टर चिपका सकते हैं वे बम भी प्लांट कर सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों का पता लगाकर उनसे  सख्ती से निपटना चाहिए।


रैना के मुताबिक इन पोस्टरों में कश्मीर विस्थापितों/आरएसएस के एजेंटों कश्मीर छोड़ दो या मौत के लिए तैयार रहो। ऐसे लोगों के लिए यहां कोई जगह नहीं है, जो कश्मीर में इसराइल बनाकर कश्मीरी मुस्लिमों को मारना चाहते हैं। आपकी डबल, ट्रिपल सुरक्षा हो, तब भी आप तैयार रहो पुंछ में टारगेट किलिंग के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed