फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accident in poonch jammu kashmir, army jawans saved life of driver fallen in gorge

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के जवानों ने खाई में गिरे कार चालक की बचाई जान

Tue, 26 Mar 2019 01:34 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 26 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Accident in poonch jammu kashmir, army jawans saved life of driver fallen in gorge
घायल ड्राईवर का इलाज करते सेना के चिकित्सक, इनसेट में दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार की देर शाम जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट क्षेत्र में एक आल्टो के10 कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही क्षेत्र में तैनात सेना के जवान देवदूत बन कर घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे चालक को कड़े प्रयास से बाहर निकाला।
विज्ञापन


जवानों ने घायल चालक को अपने शिविर स्थित चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। सेना के डॉक्टरों ने घायल चालक को टांके लगाए, मरहम पट्टी की और जब उसकी हालत कुछ ठीक हुई तो उसे परिवार के हवाले किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम करीब साढ़े चार बजे जिले की बालाकोट तहसील के बिरयानी गली क्षेत्र में एक कार जिसे 28 वर्षीय मोहम्मद रियाज पुत्र करामत हुसैन चला रहा था, गहरी खाई में गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता चलने पर पास में ही तैनात सेना के जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायल चालक को निकाल कर अपने शिविर में ले गए और समय पर उपचार प्रदान किया, इससे चालक की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed