फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   पाकिस्तान ने बालाकोट से मनकोट तक दागे मोर्टार

पाकिस्तान ने बालाकोट से मनकोट तक दागे मोर्टार

विज्ञापन
पाकिस्तान ने बालाकोट से मनकोट तक दागे मोर्टार
पुंछ। कई दिनों की खामोशी के बाद बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने मेंढर सब डिवीजन में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बालाकोट से मनकोट तक नियंत्रण रेखा पर सेना की चौकियों और रिहाइशी इलाकों पर मोर्टार दागे। शाम को शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी थी। सेना के जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब चार बजे पाकिस्तानी सेना ने जिले के मेंढर सब डिवीजन में कृष्णा घाटी बिग्रेड के अधीनस्थ सोनागली में तैनात सेना की पांच महार रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सेना ने पहले हल्के हथियारों और कुछ समय बाद मोर्टारों से गोलाबारी शुरू कर दी। सेना ने भी उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया। करीब पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने मेंढर सब डिवीजन में बालाकोट से लेकर मनकोट तक के करीब 55 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों पर गोले दागने शुरू कर दिए। सेना की तरफ से भी लगातार जवाब दिया जा रहा है। गोलाबारी इतनी जबरदस्त है कि धमाकों की आवाजें पुंछ नगर में सुनाई दे रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पिछले तीन चार दिनों से जिले में जारी बर्फबारी और वर्षा की आड़ में पाकिस्तानी सेना की तरफ से आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने के लिए इस गोलाबारी की नापाक हरकत को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed