फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   नगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ अभसियान के दोरान पत्थरबाजी में चार लोग घायल

नगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ अभसियान के दोरान पत्थरबाजी में चार लोग घायल

विज्ञापन
नगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ अभसियान के दोरान पत्थरबाजी में चार लोग घायल
पुंछ। नगरपालिका (नपा) ने नगर के किलाबाजार में रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगरपालिका प्रशासन और अतिक्रमणकारी दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। इस बीच अतिक्रमणकारियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे वार्ड नंबर 4 के पार्षद इम्तियाज सलारिया, होलसेलर राजीव टंडन के अलावा एक पुलिस कर्मी व दुकानदार घायल हो गए। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर पत्थरबाजों और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। विवाद के कारण अभियान को रोकना पड़ गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को नगरपालिका प्रशासन ने तहसील मजिस्ट्रेट के साथ एसएसपी राजा आदिल मजीद, डीएसपी हेडक्वार्टर एजाज मीर, डीएसपी आपरेशन भिशम दुबे और डीएसपी डीआर शिजान बट्ट की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों को साथ लेकर नगर के किला बाजार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। इस दौरान नगरपालिका की जेसीबी मशीन ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की तो अतिक्रमण करने वाले दुकानदार और रेहड़ी वालों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ लोग जेसीबी मशीन के आगे आकर खड़े हो गए। इस पर वहां मौजूद पुलिस अधिकारी एवं नगरपालिका के कुछ पार्षदों उन लोगों से ऐसा न करने और शांति बनाए रखने को कहने लगे। तभी भीड़ में से किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। उसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों और पत्थरबाजों को खदेड़ा। बाद में नगरपालिका के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार शर्मा अपने पार्षदों एवं कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो नगरपालिका प्रशासन एवं कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। कोई सफाई का काम भी नहीं करेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर अतिक्रम हटाओ अभियान का विरोध करने वाले दुकानदारों एवं रेहड़ी-फड़ी वालों ने भी पुंछ थाने में पहुंच कर लिखित शिकायत करते हुए नगरपालिका के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण में जकड़ा है पूरा शहर
पुंछ नगर अतिक्रमण से जकड़ा हुआ है। जगह-जगह अवैध कब्जे एवं अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है। इसके चलते बाजारों एवं सड़कों के किनारे जहां-तहां रेहड़ियों औ फड़ियों की भरमार लगी हुई है। हालत यह है कि लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। इस संबंध में लगातार नगरपालिका को शिकायत भी मिल रही थी। रविवार को जब कार्रवाई की गई तो अतिक्रमणकारी ढिठाई पर उतर आए। प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed