{"_id":"5c802418bdec2214074be56d","slug":"141551901720-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टाटा सूमो नाले में गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू टाटा सूमो नाले में गिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले के गांव चकतरो से बुधवार दोपहर को पुंछ आ रही एक टाटा सूमो बीच रास्ते में गांव नररड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सूमो चालक सहित दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको आसपास के लोगों ने पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर एक घायल युवती नाजिया अख्तर की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, जहां देर रात तक उनका उपचार जारी था। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब एक बजे जिले के गांव चकतरो पोठी से पुंछ की तरफ आ रही टाटा सूमो जेके 12 2342 गांव नररड में एक मोड़ पर चालक के नियंत्रण से बाहर होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार दस लोग घायल हो गए। इस हादसे के बारे में पता चलते ही बड़ी संख्या में आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो से निकाल कर करीब 12 किलोमीटर दूर पुंछ राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां घायलों की पहचान की 35 वर्षीय मोहम्मद ताज पुत्र नूर हुसैन चालक, 55 वर्षीय मोहम्मद रशीद पुत्र मोहम्मद हुसैन, 26 वर्षीय ताजीम अख्तर पत्नी मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद हनीफ, 27 वर्षीय आसिया पत्नी नजीर, 60 वर्षीय अमीना बी पत्नी मोहम्मद दीन, 18 वर्षीय नाजिया अख्तर पत्नी मारूफ हुसैन सभी निवासी गांव चकतरो के रूप में हुई है। अस्पताल की सुपरिंटेंड डॉ. शमीम बट्टी का कहना है कि गांव चकतरों में एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें दस लाग घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला नाजिया अख्तर की हालत गंभीर है। उसे जम्मू रेफर किया गया है, जबकि अन्य सभी की हालत सामान्य है।