{"_id":"613e43b48ebc3ef1634ae660","slug":"crime-poonch-news-jmu2434994124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंढर कस्बे में एस बी आई ए टी एम में लूट की कोशीश नाकाम,मशीन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंढर कस्बे में एस बी आई ए टी एम में लूट की कोशीश नाकाम,मशीन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
पुंछ के मेंढर कस्बे में चोरो द्वारा क्षतिग्रस्त किया गयर एटीएम।
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मेंढर स्थित एसबीआई के एटीएम से रविवार सुबह नकदी लूटने का प्रयास किया गया। इस दौरान लुटेरों ने एटीएम मशीन का बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। समय रहते गार्ड के मौके पर पहुंचने के कारण चोर अपने मंसूबों में नाकाम रहे।
गार्ड फयाज अहमद ने दावा किया है कि उसने चोरों का पीछा करते हुए बस अड्डे के पास से दो चोरों को दबोच कर पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद पुलिस वालों के हाथ से एक चोर फरार हो गया। गार्ड ने बताया कि मैंने लिखित में पुलिस में एटीएम में तोड़फोड़ और लूट की शिकायत दर्ज कराई है।
बड़े शहरों की तरह पुंछ में छोटे कस्बों में इस प्रकार एटीएम लूटने के प्रयास की इस प्रकार की पहली वारदात से मेंढर के लोग हैरान हैं। एसबीआई के एटीएम में लूट के नाकाम प्रयास के बारे में एटीएम पर तैनात गार्ड फयाज अहमद का कहना है कि उसकी ड्यूटी रात्रि आठ से सुबह पांच बजे तक होती है। शनिवार की रात को भी वह आठ बजे ड्यूटी पर आ गया। इस दौरान करीब डेढ़ बजे मुझे घर से फोन आया कि मेरी छोटी बेटी की तबियत काफी खराब है। मैं घर चला गया और करीब आधे घंटे बाद दोबारा एटीएम पर आया, तो चोर एटीएम मशीन को तोड़ कर पैसा लूटने का प्रयास कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने मुझे देखा तो भागने लगे और मैं उनके पीछे लग गया। बस अड्डे के पास दो लुटेरों को दबोच लिया। उन्हें वहां मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया।