{"_id":"612002068ebc3e79c43fa28f","slug":"crime-poonch-news-jmu241945743","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरनकोट से नकदी, सोना-चांदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरनकोट से नकदी, सोना-चांदी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले के सुरनकोट इलाके से पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि भांपने के बाद तलाशी अभियान में भारी 40 लाख रुपये, सवा किलो वजन के स्वर्ण आभूषण समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीन घरों में छापा मारकर यह कार्रवाई की। सामान जब्त कर छानबीन की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरनकोट में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। इस पर सुरनकोट थाना प्रभारी जेएस संब्याल समेत पुलिस टीम ने तीन घरों में छापा मारा। दिन भर जारी रही कार्रवाई के दौरान 40.72 लाख रुपये, 1272.860 ग्राम सोने के गहने, 1043 ग्राम चांदी, 11 कलाई पर पहनने वाली घड़ियां, 60 मोबाइल फोन और एक कैमरे समेत अन्य कीमती सामान बरामद किया गया। पुलिस टीमों ने यह सामान जमीला बेगम निवासी खेत मंडी, शहनाज अख्तर निवासी इकबाल कॉलोनी और रशीदा बेगम उर्फ शरीफ बेगम निवासी आरी मेंढर, वर्तमान निवासी पॉवर हाउस मोहल्ला सुरनकोट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि यह सामान और पैसा कहां से आया। यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि यह सामान इन घरों से कहां भेजा जाना था। डीएसपी सुरनकोट खलीक हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीमें छानबीन में जुट गई हैं।