फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime

मंडी तैहसील में सड़क निर्माण में बाधा डाल रहे परिवार के सादस्यों एंव पुलिस जवानों के बीच झड़प 9 घायल

विज्ञापन
crime
पुंछ। मंडी तहसील के गांव त्रिछल में बुधवार को देर शाम एक सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले एक परिवार और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसमें परिवार के पांच सदस्यों के साथ ही एसएचओ मंडी सहित नौ लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए उपजिला अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है। जहां घायल होने वाले परिवार के एक सदस्य खुर्शीद अहमद ने जिला प्रशासन एवं पुलिस पर उनकी जमीन पर सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर शाम को मंडी तहसील के गांव त्रिछल में एक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान खुर्शीद अहमद के परिवार ने विरोध करते हुए सड़क को उनकी जमीन से निकालने से रोकने के लिए काम कर रहे लोगों से झगड़ा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर एसएचओ मंडी पुलिस दल सहित घटना पर पहुंचे और मामला सुलझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने पुलिस के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी बल प्रयोग किया गया। इसमें एसएचओ सहित नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

एसएचओ मंडी बशीर कोहली का कहना है कि गांव त्रिछल में सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे परिवार से जब बात करने पुलिस मौके पर पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें मुझे, मेरी तीन महिला पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस सबको लेकर मामले दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed