फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime

पुलिस ने एक किलो ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर दबोचा,एक फरार

विज्ञापन
crime
पुंछ। पुलिस ने सुरनकोट तहसील से एक किलो चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। तस्कर की पहचान सुलेमान अहमद निवासी गांव शाहदरा तहसील थन्ना मंडी राजोरी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सुरनकोट थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं फरार हुए साथी की पहचान महमूद अहमद निवासी गांव शाहदरा तहसील थन्नामंडी, जिला राजोरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुटी है। इस बारे में एसएसपी रमेश अंगराल ने बताया कि शनिवार को सुरनकोट तहसील में एएसपी खालिद अमीन के निर्देश पर डीएसपी खालिक हुसैन और एसएचओ अनिल शर्मा की अगुवाई में पुलिस फजलाबाद इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक इको कार नंबर जेके 11 बी 6288 को जांच के लिए रोका। तो चालक और उसका साथी भागने लगे। पुलिस ने वाहन चालक सुलेमान अहमद को कुछ दूरी से दबोच लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। जांच करने पर उसके पास से एक किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed