{"_id":"619ff5282c8118239742fd3c","slug":"crime-jammu-kashmir-poonch-news-jmu248595373","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियंत्रण रेखा पर पीओके से आया किशोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियंत्रण रेखा पर पीओके से आया किशोर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सेना ने गुलपुर सेक्टर के चक्कां दा बाग क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर वीरवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके से भारतीय क्षेत्र में घुस आए एक किशोर को पकड़ा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। किशोर सीमा पार रावलाकोट जिले का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर गुलपुर सेक्टर में तैनात सेना की 3/3 गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने अग्रिम चौकी छबीली के पास संदिग्ध अवस्था में एक बालक को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते देखा। उसे तुरंत पकड़ कर गुलपुर स्थित मुख्यालय लाया गया। जहां पूछताछ चल रही है। इस वर्ष अभी तक जिले में नियंत्रण रेखा के उस पार से इस प्रकार नाबालिगों के भारतीय क्षेत्र में घुस आने का यह पांचवां मामला है। इससे पूर्व पेश आए चार मामलों में से मामलों में तीन पाकिस्तानी नाबालिगों को चक्कां दा बाग के रास्ते वतन वापस लौटा दिया गया था। परंतु उसके बाद पेश आए दो मामलों में इस बार घुस आने वालों से पूछताछ के दौरान उनको जानबूझ कर इस पार भेजे जाने का खुलासा होने के कारण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। उन दो मामलों में से एक नाबालिग तो ऐसा है जो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार भारतीय क्षेत्र में घुसते हुए दबोचा गया है। वह पहले पुंछ से दबोचे जाने पर वतन लौटाए जाने के बाद इस वर्ष दोबारा मेंढर के मनकोट क्षेत्र में घुसपैठ करते दबोचा गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी द्वारा इस तरफ भेजा गया था।