फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime in punch

राजोरी थाना प्रभारी के साथ सैन्य जवानों ने की बदसलूकी

विज्ञापन
crime in punch
पुंछ। मुगलरोड पर पोशाना क्षेत्र में राजोरी पुलिस थाना प्रभारी के साथ सैन्य जवानों की ओर से बदसलूकी के आरोप पर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि राजोरी एसएचओ समीर जिलानी सादे कपड़ों में अपनी बीमार मां से मिलने मुगलरोड से कश्मीर जा रहे थे। इसी दौरान पोशाना चौकी पर तैनात सेना द्वारा बदसलूकी करने की बात सामने आई। घटना से कुछ देर के लिए तनाव भी बन गया। बाद में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना प्रभारी वर्दी में नहीं थे। जांच नाके पर जब पूछताछ हुई तो एसएचओ ने अपना परिचय दिया। इसके बावजूद वहां पर मौजूद सैन्य अधिकारी की उपस्थिति में सैनिकों ने पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी की। पुलिस के अनुसार सुरनकोट पुलिस थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed