{"_id":"64cea9b413bbef20e00c0d74","slug":"cricket-news-from-poonch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-194-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: आकिब की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मेंढर ने नंगाली को 19 रनों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: आकिब की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मेंढर ने नंगाली को 19 रनों से दी शिकस्त
विज्ञापन
मनकोट ने बालाकोट को 77 रनों से हराकर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
आजादी का अमृत महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से आयोजित मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को भी दो मैच खेले गए। पहला मैच मेंढर और नंगाली के बीच खेला गया। इसमें मेंढर को 19 रनों से जीत मिली। जबकि, दूसरा मैच बालाकोट और मनकोट के बीच हुआ, जिसे मनकोट जोन ने 77 रनों से जीत प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में मेंढर ने टॉस जीत कर निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गंवा कर 127 रन बनाए। मेंढर जोन के लिए मिर्जा और जमील ने क्रमश: 43 और 31 रन बनाए। नंगली जोन के लिए खालिद खान ने 4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नंगाली जोन के सभी खिलाड़ी 108 रनों पर सिमट गए। पिंकी ने टीम के लिए सर्वाधिक 24 रन बनाए। मेंढर जोन के लिए आकिब ने 3 विकेट लिए। इस प्रकार मेंढर ने 19 रनों से मैच जीत लिया। दूसरा मैच मनकोट और बालाकोट जोन के बीच खेला गया, जिसमें मनकोट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए।
मनकोट के बल्लेबाज जाहिद ने 28 गेंदों में 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बालाकोट जोन के सभी खिलाडी मात्र 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम के लिए वकार ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। मनकोट के गेंदबाज रायसत और इस्तखार ने दो-दो विकेट झटके। दोनों मैचों में तहसीलदार हवेली अंजुम बरीर खटक, डीएसपी डीआर मोहम्मद शफीक और जिला कोषा अधिकारी रशीद दोस्तम मुख्य अतिथि रहे। मैचों का संचालन अजाज, शब्बीर, मंजूर, अमन शर्मा (रेक) ने किया। अमनदीप शर्मा ऑनलाइन स्कोरर थे।