फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Poonch security arrangements tights during India Pakistan second cricket match

पुंछ: भारत-पाकिस्तान के दूसरे क्रिकेट मैच पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, तीन मजिस्ट्रेट रहे तैनात

Mon, 05 Sep 2022 04:55 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 04:55 PM IST
सार

पुंछ जिला मजिस्ट्रेट इंद्रजीत की तरफ से एहतियातन नगर को तीन हिस्सों में विभाजित कर तीन मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
Poonch security arrangements tights during India Pakistan second cricket match
रोहित शर्मा और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को दूसरे क्रिकेट मैच को देखते हुए नगर में प्रशासन की तरफ से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। शाम ढलते ही पुलिस को बड़ी संख्या में नगर के अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट इंद्रजीत की तरफ से एहतियातन नगर को तीन हिस्सों में विभाजित कर तीन मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। नगर के मोहल्ला आलापीर और पावर हाउस में नायब तहसीलदार पुंछ हवेली मारूफ खान को, मोहल्ला रेडियो स्टेशन और मोहल्ला खोड़ी नाड़ में नायब तहसीलदार गुलपुर अख्तर अब्बास को और मोहल्ला पुरानी पुंछ, खालसा चौक, बस अड्डा और मोहल्ला सिटी चौक में नायब तहसीलदार बांडीचेचियां रंधीर सिंह को मजिस्ट्रेट तैनात किया गया।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से यह कदम इसलिए उठाए गए, क्योंकि पुंछ नगर में पूर्व के वर्षों में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर तनाव उत्पन्न होने की घटनाएं होती रही हैं। प्रशासन के इस कदम का लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed