फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cresher

जिला प्रशासन ने अवैध क्र्रैशरों के खिलाफ चलाया अभियान तीन क्रैशर किए सील

विज्ञापन
cresher
पुंछ। जिले में अवैध रूप से चल रहे स्टोन क्रशरों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन स्टोन क्रशर सील किए गए। इनमें यूनिक स्टोन क्रशर अजोट, मैनाज स्टोन क्रशर और शबनम सहर स्टोन क्रशर कलाई शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं जिला प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार रणधीर सिंह, अख्तर अब्बास मीर और अब्दुल क्यूम की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने क्षेत्र में चल रहे स्टोन क्रशरों पर छापा मारकर उनके अनुमति पत्रों की जांच की। उपरोक्त क्रशरों के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से उचित अनुमति प्राप्त न किए जाने और नियमों को ताक पर रख कर कार्य करते पाया गया। तीनों क्रशरों को मौके पर ही तालाबंद करते हुए उन पर सरकारी मुहर लगा कर उन्हें सील कर दिया गया। कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने जिले में किसी भी प्रकार की अवैध एवं गैर कानूनी गतिविधियों को संचालित करने की किसी भी प्रकार की छूट न देने के आदेश जारी करते हुए। सभी क्रशरों अथवा अन्य औद्योगिक इकाइयों को सभी प्रकार की कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद कार्य करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed