फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   condolence

दुर्घटनावश धमाके में शहीद जवान के साथियों के नहीं थम रहे आंसू

विज्ञापन
condolence
पुंछ। नियंत्रण रेखा के जलास सेक्टर के भेरा में अभ्यास के दौरा दुर्घटनावश राकेट लांचर में धमाका होने से सेना की 14 महार रेजिमेंट के दो जवानों के गंभीर रूप से घायल हो जाने और एक साथी के उपचार के दौरान शहीद होने की घटना के बाद शहीद जवान के साथियों के आंसू थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

इस हादसे ने इन जवानों को अंदर तक हिला के रख दिया है, क्योंकि एक पल में वो सब हो गया कि एक साथी उन्हें सदा के लिए छोड़ कर चला गया, और एक साथी जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए उधमपुर पहुंच गया है। देर शाम तक भूखे प्यासे यह जवान अपने साथियों के साथ सिर से पांव तक भीगे हुए पहले सैन्य अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल में शहीद साथी के पार्थिव शरीर को उसके घर भेजने के पूर्व कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए दौड़ धूप करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

इन जवानों का कहना है कि सुबह से सब कुछ सही प्रकार चल रहा था। बस राकेट लांचर दागने का अभ्यास समाप्त होने वाला था। बस आखिरी राकेट दागना बाकी था कि न जाने कैसे यह हादसा हो गया और दुर्घटनावश धमाका होने से मुकेश कुमार और ऋषिकेश चौबे उसकी चपेट में आ गए। उनके घायल होने के बाद जैसे ही उन्हें वहां से सैन्य अस्पताल पहुंचाने का क्रम शुरू किया, तो बरिश होने लगी। बारिश में ही हम सब इस आशा से भाग दौड़ करते रहे कि हमारे इन साथियों की जान बच जाए, परंतु न जाने ऊपर वाले को क्या मंजूर था, जो चौबे जी वीरगति को प्राप्त कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ साथियों का कहना है कि अभी तो ऋषिकेश चौबे की उम्र ही क्या थी। सिर्फ 24 वर्ष, परंतु वह हंसमुख एवं सबको सम्मान देने वाला था। अभी कल ही हमने ड्यूटी के उपरांत एक साथ चाय के साथ गपशप की थी। इतना कहते ही अपनी भर आई आंखों को छुपाते हुए शहीद का साथी जवान कुछ दूर खड़ी एंबुलेंस, जिससे शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया था उसके पीछे चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed