फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   condolence

बार एसोसिएशन ने शोकसभा आयोजित कर पूर्व एम एल सी यशपाल शर्मा को दी श्रदांजली

विज्ञापन
condolence
पुंछ। नगर स्थित न्यायालय परिसर में सोमवार को बार एसोसिएशन की तरफ से शोक सभा आयोजित की गई। इसमें बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सभी वकीलों ने भाग लिया। शोक सभा की अध्यक्षता प्रधान मारूफ अहमद खान और सचिव भानू प्राप्त ने करते हुए सभी वकीलों के साथ पूर्व एमएलसी एवं एडवोकेट यशपाल शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने शर्मा के राजनीतिक जीवन एवं जिले के विकास के लिए दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यशपाल शर्मा गरीबों के मसीहा थे। उनके पास कोई भी व्यक्ति किसी भी समय चला जाता तो वह निराश नहीं करते थे और न ही कभी वह उसे अहसास दिलाते कि इस समय काफी रात है। वह जमीन से जुड़े नेता थे, जिनके पीछे पुंछ से लेकर लखनपुर तक के लाखों लोग चलते थे। उनके निधन से जहां हर किसी को भारी नुकसान हुआ है। वहीं गरीब अवाम बेसहारा हो गई है। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर यशपाल शर्मा की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed