फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   condemnation

डीडीसी चेयरपर्सन ने मंडी में मिनी स्टेडियम के निर्माण का कार्य शुरू करवाया

विज्ञापन
condemnation
पुंछ। मंडी तहसील के युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कराने की तरफ क़दम बढ़ाते हुए डीडीसी अध्यक्ष तजीम अख्तर ने शनिवार को मंडी तहसील के गांव सेकलू में मिनी स्टेडियम के निर्माण का काम शुरू कराया। इस उपलक्ष्य में गांव सेकलू में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों एवं गण्यमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम, बीडीसी सथरा फरीदा बी और सरपंच सैकलू मोहम्मद राशिद ने की जबकि डीडीसी अध्यक्ष ताजीम अख्तर इसकी मुख्य अतिथि रहीं और फीता काटकर निर्माण कार्य शुरू कराया। इसके साथ ही जेसीबी स्टेडियम की भूमि समतल बनाने के काम में लग गई। क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि मंडी तहसील में यह पहला मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा। इसके बनने से क्षेत्र के युवाओं को यहां अभ्यास करने का मौका मिलेगा। मंडी तहसील में कोई भी खेल मैदान न होने के कारण युवा या तो खेतों में फसलों की कटाई के बाद खेलते हैं या नदी नालों के किनारे खेलते हैं। क्रिकेट, फुटबाल आदि खेलों के लिए उन्हें पुंछ नगर आना पड़ता है।
विज्ञापन

मंडी तहसील में पहले मिनी स्टेडियम का काम शुरू कराने पर क्षेत्र के युवाओं को बधाई देते हुए ताजीम अख्तर ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की हमसे काफी समय से खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। जिसे आज पूरा करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम का निर्माण यूटी कैपेक्स बजट के तहत 43 लाख की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। इसके बन जाने से क्षेत्र के करीब 30 हजार युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गांव सेकलू के सरपंच ने डीडीसी अध्यक्ष का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि सेकलू मंडी और साथरा ब्लॉक के बीच का स्थान है। जहां इस मिनी स्टेडियम के निर्माण से दोनों ब्लाक के खिलाडी आसानी से खेलों का अभ्यास कर जिला, राज्य एवं रारष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed