फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   competetion,punch news,song

सेना ने करवाई गायन प्रतियोगिता, 25 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
competetion,punch news,song
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड ने 22 नवंबर को मनाए जा रहे 73वें पुंछ लिंकअप दिवस के सिलसिले में गढ़ी बटालियन के नाटो ऑडिटोरियम में एक गायन प्रतियोगिता करवाई। इसमें जिले भर से 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, जवान और आम नागरिक पहुंचे। प्रतियोगिता में पुंछ के प्रसिद्ध तबलावादक शंकर शर्मा और हारमोनियम पर संजय चमकीला ने प्रस्तुति दी। संगीत के युवाओं ने अपने गीतों से समां बांधा। उधर, सेना की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए तीन जजों को नियुक्त किया गया था। इनमें रेडियो टीवी कलाकार प्रदीप खन्ना, लोक गायक खुर्शीद राथर और ऊषा पुरी शामिल थीं। जजों ने कई घंटों तक चली इस प्रतियोगिता में तीन बेहतर गायकों का चयन कर अपने निर्णय को लिफाफाबंद कर सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया। प्रथम तीन विजेताओं को 22 नवंबर को पुंछ लिंकअप दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed