फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   ceasefire violation

नियंत्रण रेखा से सटे गांव डोकरी में जगह जगह बिखरे पड़े जिंदा पाकिस्तानी गोलों से परेशान है लोग

विज्ञापन
ceasefire violation
पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा के डोकरी क्षेत्र में पडा जिंदा पाकिस्तानी मोर्टार - फोटो : POONCH
पुंछ। जिले में कई माह से नियंत्रण रेखा पर कीरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलाबारी से लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है। दूसरी तरफ नियंत्रण रेखा से सटे डोकरी में पाकिस्तानी गोलाबारी के बाद में जगह-जगह बिखरे पड़े पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले ग्रामीणों के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं। यह अभी फटे नहीं हैं, जिसके चलते लोग इनके कभी भी फटने की आशंका से बुरी तरह डरे और सहमें हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पाकिस्तानी गोले लोगों के घरों के आसपास, खेतों और रास्तों में जमीन के अंदर तो कहीं बाहर पड़े हैं। इसके कारण लोग खेतों में काम करने जाने से डरते हैं कि कहीं उनमें विस्फोट हो गया तो उनकी जान चली जाएगी। इतना ही नहीं ग्रामीण काफी समय से मवेशियों को भी चराने के लिए खोलने से बच रहे हैं ताकि कोई बड़ा हादसा पेश न आ जाए। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव डोकरी निवासियों मोहम्मद अकबर, अब्दुल रहीम, मोहम्मद सलीम आदि का कहना है कि चार-पांच दिन पहले पाकिस्तानी गोलाबारी में गांव में चार से अधिक जिंदा बच गए मोर्टार शेल बिखरे पड़े हैं। इसे लेकर हमने क्षेत्र में तैनात सेना के अधिकारियों को भी जानकारी देते हुए उनसे इन इन्हें निष्क्रिय करने की मांग की थी, लेकिन पाकिस्तानी सेना की तरफ से जारी गोलाबारी के कारण सेना को इनको निष्क्रिय करने का मौका ही नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

ऐसे में हम लोगों ने इन गोलों के आसपास झाड़ियां रख कर उन्हें चिह्नित कर रखा है, ताकि गलती से कोई बच्चा अथवा जानवर इनसे छेड़छाड़ न कर दे। इन लोगों का कहना है कि ऊपर वाले का शुक्र है कि इन दिनों गांव के स्कूल बंद हैं। अगर खुले हों तो बच्चे इन गोलों के साथ शरारत कर सकते हैं। क्योंकि दो गोले तो स्कूल के रास्ते में ही पड़े हैं। अब हम हमारी जिला प्रशासन से मांग है कि इन गोलों को जल्दी से निष्क्रिय कराने के लिए कोई कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed