फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Ceasefire violation

पहली बार पुंछ शहर की शेरे कश्मीर बस्ती पाकिस्तानी गोलाबारी की जद में

विज्ञापन
Ceasefire violation
पुंछ। पाकिस्तानी सेना द्वारा वीरवार को नियंत्रण रेखा से दागी गई मशीनगन की एक गोली नगर के पहाड़ी पर बसे वार्ड-दो मोहल्ला शेरे कश्मीर बस्ती के एक मकान के उपर आ लगी। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मोके पर पहुंच कर जायजा लेने के साथ ही गोली को जब्त कर लिया और उसकी जांच करने पर इस बात की पुष्टी कि सही में मकान पर गली गोली पाकिस्तान की ओर से ही दागी गई है।
विज्ञापन

पहली बार नगर में इस प्रकार पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागी गई गोली मकान में लगने से हर कोई हैरान है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब सवा बारह बजे पाकिस्तान की ओर से दागी गई गोली वार्ड-दो मोहल्ला शेरे कश्मीर बस्ती निवासी मोहम्मद कासिम के मकान के साथ लगे बिजली के खंबे से टकरा कर उसकी छत पर आ लगी। छत पर जोरदार आवाज आने के बाद जब कासिम ने छत पर जा कर देखा तो वहां एक गोली पड़ी हुई थी। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी दी तो हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन

इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो इस बात की पुष्टी हुई कि गोली पाकिस्तान की ओर से दागी गई है। वहीं, जानकारों का मानना है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से पिछले एक डेढ़ साल में नई किस्म की गन नियंत्रण रेखा पर तैनात की हैं, जिनकी गोली कई किलोमीटर दूर तक पहुंचती है। इससे पहले पिछले वर्ष नियंत्रण रेखा से कई किलो मीटर दूर स्थित गांव दरादुलियां में भी इस प्रकार कई पाकिस्तानी गोलियां लोगों के घरों के आस पास आ कर लगी थीं। वहीं, नगर में इस प्रकार पाकिस्तानी गोली के लगने से हर कोई सुरक्षा को लेकर चिंतित है। कुछ लोगों द्वारा इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह गोली पाकिस्तानी सेना ने दिगवार क्षेत्र स्थित अपनी किसी चौकी से दागी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed