फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   ceasefire violation in jammu kashmir

भारत का करारा जवाब, पाकिस्तान के 12 सैनिक ढेर

विज्ञापन
ceasefire violation in jammu kashmir
पुंछ। पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का जवाब देते हुए सेना ने उसके 12 सैनिकों को मार गिराया। कई पाकिस्तानी चौकियों के भी तबाह होने की खबर है। वीरवार को स्वतंत्रता दिवस पर सीमा पार से कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। करीब दो घंटे चली गोलाबारी में सेना को किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद आईबी और एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह सात बजे पाकिस्तान ने सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए बडे़ हथियारों से भारी गोलाबारी शुरू कर दी। जिले के मेंढर सब डिवीजन के कृष्णा घाटी सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन करते करते हुए सीमा पर बसे गांवों पर भी गोले दागे गए। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सेना ने मोर्चा संभालते हुए नापाक हरकत का जवाब दिया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान पीओके के बट्टल में पाकिस्तानी सेना के करीब एक दर्जन जवान ढेर हो गए। इसके बाद सीमापार से गोलाबारी बंद कर दी गई। पाकिस्तान ने अपने लोगों के आक्रोश को दबाने के लिए पांच भारतीय जवानों को मारे जाने जाने की झूठी खबर उड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed