फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Cease Fire Violation by Pakistan one Civilian and Army Jawan Injured

पाकिस्तानी सेना ने कस्बा,कीरनी और शाहपुर में की भारी गोलाबारी,एक ग्रामीण और एक जवानघायल,भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया कई पाकिस्तानी जवान ढेर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Cease Fire Violation by Pakistan one Civilian and  Army Jawan Injured
पुंछ जिला में पाकिस्तानी गोलाबारी में उठता धुआं - फोटो : AMAR UJALA
पुंछ।वीरवार को भी पाकिस्तानी सेना की तरफ से संघर्ष विराम का उलंघन करते हुए जिले के कस्बा,कीरनी और शाहपुर सैकटर में भारी गोलाबारी की गई।जिस दोरान पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागे गए।जिसमें कस्बा में एक ग्रामीण और सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीण की पैहचान 70वर्षिय निसार अली पुत्र बहादूर अली निवासी गांव कस्बा के रूप में हुई है।वहीं सेना के जवान के घायल होने की अभी सेना की तरफ से न तो पुष्टी की गई है और न ही उसकी पैहचान का खुलासा हो पाया है।घायल ग्रामीण को भारी गोलाबारी के बीच सेना की सहायता से देर शाम राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के उपरान्त जी एम सी जम्मू रैफर कर दिया गया। पाकिस्तानी सेना की इस गोलाबारी का भारतीय सेना की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है।जिसमें पाकिस्तानी सेना की कई चोकियां तबाह हो गई और कइ्र्र जवान ढेर हो गए है।उधर समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।क्षेत्र के लोगों का कहना हैकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से जानबूझ कर माहे रमजान में हमारे गांव को निशाना बना कर गोलाबारी की जा रही है।हम केन्द्र सरकार से मांग करत हैकि या तो पाकिस्तान को एक ही बार जंग कर तबाह किया जाए नहीं तो नियंत्रण रेखा पर सही प्रकार से सीज फायर किया जाए ताकि हम अमन से रह सकें।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 11बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने जिले के शाहपुर सैक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी।जिसका भारतीय सेना की तरफ से भी उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया गया।पाकिस्तानी सेना की तरफ से तोपों से गोलाबारी करते हुए भारतीय सेना की चोकियों और ग्रामीण क्षेत्रों पर इतनी जबरदस्त गोलाबारी की जा रही हैकि हर तरफ जोरदार धमकों के साथ ही धुंआ और धूल उढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।वहीं सूत्रों का कहना हैकि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की राजा,रानी,रिंगकटूर,बेगम आदि चोकियों को जहां से पाक सेना गोलाबारी कर रही थी को जम कर अपना निशाना बनाया है पाकिस्तानी चोकियोें से केवल धूल और धूंआ ही नजर आ रहा था।
विज्ञापन

Cease Fire Violation by Pakistan one Civilian and  Army Jawan Injured
पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में छुपा ग्रामीण - फोटो : AMAR UJALA
पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में छुपा ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed