फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   camp

मंडी तैहसील प्रशासन ने दूर दराज के गांव डुन्नगम में लगाया शिविर 475 लोगों को मोके पर दिए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
camp
पुंछ जिले की मंडी तैहसील के दूर दराज के गांव डुन्नूगाम में प्रमाण पत्र प्रदान करते तेहसीलदार - फोटो : POONCH
पुंछ। उपराज्यपाल और जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को लोगों को उनके गांव में डोमिसाइल एवं अन्य प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए ुमंडी तहसील प्रशासन ने गांव डुन्नूगाम में शिविर लगाकर लोगों को डोमिसाइल समेत अन्य प्रमाणपत्र वितरित किए। इसमें करीब 475 लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान 151 डोमिसाइल, 320 पहाड़ी प्रमाणपत्र, 3 एएलसी और 1 जाति प्रमाणपत्र शामिल हैं। सुबह दस बजे तहसीलदार मंडी शहजादा लतीफ खान पूरे अमले के साथ गांव डुन्नगाम पहुंचे। वहां शिविर लगाया। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण दस्तावेज के साथ एकत्र हुए। दिन भर जारी रहे इस शिविर में गांव के करीब 475 लोगों को मौके पर ही प्रमाण उपलब्ध कराए गए। क्षेत्र के लोगों जहांगीर मलिक, बशीर अहमद, मोहम्मद नजीर आदि ने तहसील और जिला प्रशासन का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां डोमिसाइल अनिवार्य होने के बाद सभी को इसे बनवाना जरूरी हो गया है। ऐसे में हमारा यह क्षेत्र काफी दूर स्थित है। जहां पर यातायात की भी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मंडी जाकर कोई भी प्रमाणपत्र बनवानेे में लोगों को काफी समय और पैसे बरबाद करने पड़ते हैं। प्रशासन की तरफ से गांव में शिविर लगा कर मौके पर ही डोमिसाइल या दूसरे प्रमाणपत्र प्रदान कर बड़ा कार्य किया है। इसके लिए हम प्रशासन के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed