फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   bird flu

मेंढर के कस्बे में कई कोवे और कबूतर रहस्मय तरीके से मरे हुए पाए गए,पशूपालन विभाग ने नमूने एकत्र किए

विज्ञापन
bird flu
पुंछ। सुरनकोट एवं मंडी तहसील के बाद मेंढर तहसील मुख्यालय में स्थित हनुमान मंदिर में कई कौवे और कबूतर रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत मिले हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। उधर कौवों के मरे पाए जाने की घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पशु पालन विभाग के पशु चिकित्सकों ने मौके पर मरे कौवों को कब्जे में लेकर जांच के लिए उनके सैंपल जमा करने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

इस मामले की सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है। इस बारे में पशु पालन विभाग के डॉक्टर अब्दुल कबीर ने बताया कि आज भी हनुमान मंदिर में लोगों ने कौवों एवं कबूतरों को मरे हुए पाया तो हमें पक्षियों के मरने की जानकारी दी। इसके बाद हमारी टीमों ने मौके पर पहुंच कर जांच के लिए नमूने एकत्र कर लिए हैं। अभी तक हमारी जांच में कौवों के मरने के पीछे किसी भी प्रकार की बीमारी होने का मामला सामने नहीं आया है। उसके बावजूद भी हमने मरे पक्षियों के नमूनों को जम्मू और जालंधर की प्रयोगशालाओं में भी भेज जांच करा कर उनकी मौत के पीछे के सही कारणों का पता लगाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को सुरनकोट तहसील के बफलियाज सहित कुछ स्थानों पर संदिग्ध हालत में कौवों के मरने का मामला सामना आया था। वहीं शुुक्रवार शाम को सुरनकोट एवं मंडी के बाद मेंढर तहसील मुख्यालय पर भी कौवों और कबूतरों के मरे पाए जाने का मामला सामने आया है। इससे लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed