{"_id":"2a86bcbb9b7cf57d2bae044c714c1c60","slug":"azad-jakir-apointed-as-mandal-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद, जाकिर बने मंडल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद, जाकिर बने मंडल प्रधान
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने दो मंडलों सुरनकोट और बफलियाज मंडल के चुनाव कराए। इसमें सुरनकोट मंडल के लिए आजाद खान को प्रधान चुना गया, जबकि जाकिर हुसैन को बफलियाज मंडल का प्रधान बनाया गया।
विज्ञापन
पार्टी के जिला प्रधान सुनील कुमार गुप्ता, जिला महासचिव प्रदीप शर्मा और हाजी ताज खान की देखरेख में आयोजित चुनाव में मोहम्मद अकरम को उपप्रधान, भूषण दत्ता को महासचिव, विनय सूदन एवं मोहम्मद शब्बीर को सचिव चुना गया।
विज्ञापन
बफलियाज मंडल के लिए जाकिर हुसैन को प्रधान, मुश्ताक अहमद बट्ट को उपप्रधान, यासिर बट्ट को महासचिव, जुबीर मोहमद, नवीन निश्चल और अजहर मनहास को सचिव बनाया गया। इस अवसर पर सुनील गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन