फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   awearness,punch news

सुरनकोट में आपकी जमीन, आपकी निगरानी पोर्टल से किया जागरूक

विज्ञापन
awearness,punch news
पुंछ। उपजिला प्रशासन सुरनकोट ने डाक बंगला में ‘आपकी जमीन, आपकी निगरानी’ विषय पर वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम लगाया। इसमें उपजिले के सभी पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी, डीडीसी सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम नाइम-उल-निसा और तहसीलदार शैराज अहमद चौहान ने की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही राजस्व रिकॉर्ड को डिजिटल करने और इसका एक पोर्टल बनाने के बारे में जागरूक किया। बताया गया कि अब ऑनलाइन माध्यम से किसान अपनी जमीनों का रिकॉर्ड देख सकते हैं और समय-समय पर इसकी जांच कर सकते हैं। नायब तहसीलदार मारूक खान ने लैपटॉप के माध्यम से लोेगों को राजस्व रिकार्ड जांच करने के बारे में बताया। एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों को अपने इलाके में लोगों को पोर्टल के उपयोग के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed